असमाजिक तत्वों पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर, थानाध्यक्ष

असमाजिक तत्वों पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर, थानाध्यक्ष

प्राणपुर रोशना थाना परिसर में थाना अध्यक्ष मासूम कुमारी की अध्यक्षता में रामनवमी एवं रमजान पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता करते हुए रोशना थाना अध्यक्ष मासूम कुमारी ने कहा कि रामनवमी एवं रमजान पर्व अमन चैन और भाई चारा का पर्व है, इसे शांति पूर्ण तरीके से मनाया जाए. गड़बड़ी करने वाले को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा. जुलूस निकालने वाले को लाइसेंस लेना अनिवार्य है. डीजे पर प्रतिबंध लगा हुआ है. रोशना पुलिस ने कहा कि हुड़दंगी एवं असमाजिक तत्वों पर पैनी नजर बनी रहेगी. अफवाह पर ध्यान नही देने की अपील की है. इस मौके पर सरपंच असगर खान, समाजसेवी हिरा लाल भगत, मजिरुदिन, प्रहलाद शर्मा, ओम प्रकाश साह दर्शन, हकिम, दिलीप साह सहित अन्य समाजसेवी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >