– जिला से अतिरिक्त पुलिस बल मंगाकर कुर्की जब्ती की कार्रवाई की गयी कोढ़ा कोढ़ा थाना क्षेत्र के जुराबगंज में रविवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार अभियुक्तों अजय यादव, आकाश यादव के घर की कुर्की जब्ती की कार्रवाई की. यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर की गयी. दोनों आरोपित 2023 से फरार है. पुलिस के तमाम प्रयासों के बावजूद गिरफ्त में नहीं आ रहे थे. इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों और महिलाओं ने विरोध किया. जिससे पुलिस को कार्रवाई करने में कठिनाई हुई. हालांकि अतिरिक्त बल बुलाने के बाद पुलिस ने पूरी सुरक्षा के बीच कुर्की-जब्ती की कार्रवाई संपन्न की. ग्रामीणों व महिलाओं ने किया विरोध, पुलिस टीम को रोका जब पुलिस टीम कुर्की-जब्ती करने पहुंची, तो वहां पहले से मौजूद महिलाओं और ग्रामीणों ने इसका कड़ा विरोध किया. महिलाओं ने पुलिसकर्मियों के सामने आकर कार्रवाई रोकने की कोशिश की. पुलिस पर जोर-जबरदस्ती का आरोप लगाया और कुछ देर तक पुलिस और ग्रामीणों के बीच बहस भी हुई. महिलाओं ने पुलिस टीम को आगे बढ़ने से रोक दिया, कार्रवाई बाधित हो गयी. स्थिति बिगड़ते देख पुलिस ने समझाने का प्रयास किया. विरोध जारी रहा. महिलाओं का कहना था कि पुलिस इस तरह की कार्रवाई कर गांव के माहौल को बिगाड़ रही है. पुलिस का कहना था कि यह न्यायालय के आदेशानुसार की जा रही कानूनी कार्रवाई है. अतिरिक्त पुलिस बल पहुंचने के बाद हुई कार्रवाई लगातार विरोध के चलते पुलिस को कार्रवाई रोकनी पड़ी. कोढ़ा थाना अध्यक्ष ने कटिहार पुलिस कप्तान को स्थिति की जानकारी दी. जिसके बाद अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर भेजा गया. अतिरिक्त बल की तैनाती के बाद पुलिस ने दोबारा कार्रवाई शुरू की और ग्रामीणों को नियंत्रित करते हुए कुर्की-जब्ती को पूरा किया. लाखों के समान किये जब्त पुलिस ने अजय यादव व आकाश यादव के घर से कई सामान जब्त किया है. जिनमें इलेक्ट्रॉनिक सामान: इनवर्टर, बैटरी, फर्नीचर, पलंग, कुर्सी, निर्माण सामग्री दरवाजे, खिड़कियां, गेट अन्य वस्तुएं, बर्तन और अन्य घरेलू सामान इन सभी सामानों को पुलिस ने जब्त कर अपने कब्जे में ले लिया और कानूनी प्रक्रिया पूरी की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
