शादी की नीयत से भागे प्रेमी युगल को पुलिस ने बरामद किया

शादी की नीयत से भागे प्रेमी युगल को पुलिस ने बरामद किया

अमदाबाद अमदाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव की शादी-शुदा महिला को शादी के नीयत से भगाये जाने के मामले में पुलिस ने शनिवार को दोनों को बरामद कर लिया है. महिला की मां ने अमदाबाद थाना में आवेदन देकर बेटी की उसके ससुराल से भगाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी. अमदाबाद पुलिस अनुसंधान में जुट गई थी. थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने कहा, एक शादीशुदा महिला को शादी की नीयत से भगाने को लेकर अमदाबाद थाना में उसकी मां ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी. अनुसंधान कर्ता अपर थानाध्यक्ष विजय कुमार राम, पुअनि संजीत कुमार प्रसाद ने पुलिस बल के साथ अमदाबाद बीच टोला बगीचा से दोनों को बरामद किया है. आरोपित युवक को न्यायिक हिरासत में एवं महिला को बयान के लिए कटिहार न्यायालय में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >