कोढ़ा. थाना कांड संख्या 07/26 की फरार अभियुक्त अनीता देवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार अभियुक्ता अनीता देवी, पति स्व प्रकाश महलदार, मूसापुर महलदार टोला निवासी है. थानाध्यक्ष सुजीत कुमार ने बताया कि अभियुक्ता लंबे समय से फरार चल रही थी. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया. जिसके दौरान उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्ता के विरुद्ध आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है.
महिला अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
थाना कांड संख्या 07/26 की फरार अभियुक्त अनीता देवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है
