आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोढ़ा थाना क्षेत्र में दर्ज कांड संख्या-56/26 के नामजद अभियुक्त को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान जितेंद्र चौरसिया उर्फ हैप्पी चौरसिया पिता विरेंद्र प्रसाद चौरसिया, महेशपुर, थाना कोढ़ा, के रूप में हुई है. कोढ़ा थाना अध्यक्ष सुजीत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को विधिवत गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >