बरारी प्रखंड के बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल काढ़ागोला कार्यालय ने आजमपुर शंकर बांध की सुरक्षा को लेकर बाढ़ पूर्व तैयारी चल रही है. दूसरी ओर शिशिया पंचायत के शिशिया ढाला शंकर बांध किनारे विभाग से बिना एनओसी प्राप्त किये पीएचईडी विभाग द्वारा नल जल योजना का बोरवेल मशीन द्वारा किये जाने की शिकायत पर बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के सहायक अभियंता विजय सिंह ने शिशिया शंकर बांध पहुंचकर काम को रोक दिया. सहायक अभियंता ने बताया कि जिस तरह से बिना अनुमति के बांध में बोरवेल गाड़ा जा रहा है. इससे बांध को खतरा बढ़ जायेगा. बाढ़ के समय सिपेज जैसी समस्या को लेकर बांध पर बने घरों को हटाने की बात होती है तो नहीं हटाते है. पीएचईडी विभाग द्वारा शिशिया पंचायत के शंकर बांध पर अवैध के पास बोरवेल बाढ़ के समय बड़ा खतरा बन सकता है. इस काम को रोका दिया गया है. इसपर मामला दर्ज किया जायेगा. कई ग्रामीण ने भी इसका विरोध करते हुए कहा कि बांध सुरक्षित नहीं रहेगा तो पूरा गांव बाढ़ में बह जायेगा.
पीएचईडी विभाग ने शिशिया शंकर बांध किनारे बोरवेल का काम रोका
पीएचईडी विभाग ने शिशिया शंकर बांध किनारे बोरवेल गाड़ने का काम रोका
