कटिहार नगर निगम, कटिहार में महापौर ऊषा देवी अग्रवाल ने सोमवार को जनता दरबार का आयोजन किया. महापौर ने नगर निगम स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आये सभी 46 फरियादियों की समस्या सुनी. महापौर के द्वारा सभी फरियादियों की समस्या सुन त्वरित कारवाई करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को उचित निर्देश दिया. जनता दरबार में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना, सड़क व नाला निर्माण, बिजली पोल एवं लाइट, रास्ते एवं अतिक्रमण से जुड़े विवाद, नालों की साफ-सफाई, सड़क अतिक्रमण समेत अन्य मामले आये. महापौर के द्वारा पिछले जनता दरबार में आये सभी आवेदनों की समीक्षा भी की गई.
महापौर ने जनता दरबार में सुनी जनसमस्या
महापौर ने जनता दरबार में सुनी जनसमस्या
