सीएस कार्यालय के समझ नौ सूत्री मांगों को लेकर आशा ने किया प्रदर्शन

सीएस कार्यालय के समझ नौ सूत्री मांगों को लेकर आशा ने किया प्रदर्शन

कटिहार बिहार राज्य आशा व आशा फैसिलिटेटर संघ के बैनर तले आशा कार्यकर्ताओं ने 9 सूत्री मांगों को लेकर सोमवार को सदर अस्पताल सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया. प्रदर्शन का नेतृत्व संघ की जिला मंत्री जीवाछी देवी कर रही थी. मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ता आशा फैसिलिटेटर ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. आवाज बुलंद की. आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि हमारी मांगों को लेकर अब सरकार सकारात्मक पहल नहीं करती है तो 20 मई से हम सभी आशा अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले जायेंगे. आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि एक तो सरकार हमें कम मानदेय दे रही है उसके बावजूद भी समय पर हमारा भुगतान नहीं हो रहा है. आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार ने मानदेय तो बढ़ाया है. लेकिन अब तक इसका लाभ हमें नहीं मिल रहा है. जिला मंत्री जीवछी देवी ने कहा कि जिला में कई प्रखंड के आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय किसी का जून महीना में किसी का जुलाई महीना से अब तक नहीं मिल पाया है. वैसे तो आशा कार्यकर्ता अपनी कार्य के प्रति कैसे सजगता दिखायेंगे. हमारी मांगे है कि हम सभी आशा कार्यकर्ताओं को सरकारी सेवक घोषित किया जाय, प्रत्येक माह के प्रथम सप्ताह में देय प्रोत्साहन राशि एवं पारितोषिक राशि का भुगतान सुनिश्चित किया जाय, मरीज को लेकर रात में आने वाली आशा कार्यकर्ताओं के लिए सदर अस्पताल स्वास्थ्य केंद्र में रहने की व्यवस्था की जाय, सरकार ने जो हमारा प्रोत्साहन राशि मानदेय भुगतान को लेकर जो राशि तय की है उसे अविलंब लागू करते हुए बकाया मानदेय का भुगतान किया जाय आदि मांगे शामिल है. संघ के एक शिष्ट मंडल ने अपनी मांगों का ज्ञापन सिविल सर्जन के माध्यम से सरकार को सौंपा. आशा कार्यकर्ता ना सीधे तौर पर अल्टीमेटम दिया कि यदि 20 में तक हमारी मांगे नहीं पूरी होती है तो हम सभी अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले जायेंगे. इस अवसर पर मीरा देवी, गीता देवी, सरिता देवी, फूल कुमारी देवी, रेणु देवी, कल्पना देवी, शमसून निशा, रीता देवी, प्रियंका देवी, पूजा देवी, रितु हेंब्रम, लूखी मुर्मू, रंगीला देवी, बेबी देवी, मंजू देवी, अनीता देवी, आशा कुमारी आदि उपस्थित थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >