जनता दरबार में मेयर ने सुनी लोगों की समस्या

जनता दरबार में मेयर ने सुनी लोगों की समस्या

– 28 लोगों ने विभिन्न समस्याओं से कराया अवगत कटिहार नगर निगम कार्यालय में मेयर उषा देवी अग्रवाल ने जनता दरबार लगाया. इस दौरान अलग-अलग वार्ड से आये फरियादियों ने अपनी समस्याओं से मेयर को अवगत कराया. कुल 28 लोगों ने मेयर के समक्ष अपनी समस्याओं को रखा. जिसमें आवास योजना, सड़क, बिजली, जलजमाव, आवास योजना एवं होल्डिंग टैक्स की समस्याओं से महापौर उषा देवी अग्रवाल को लोगों ने रूबरू कराया. महापौर ने गंभीरता से सभी लोगों की समस्याओं को सुनी और विभागीय लोगों को उनकी समस्याओं का समाधान करने का निर्देश दिया. इस दौरान पूर्व की समस्याओं की समीक्षा भी की. मौके पर निगम पार्षद के अलावा अन्य विभागीय पदाधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >