छठ को लेकर सजा बाजार, खरीदारी को लेकर उमड़ने लगी भीड़

छठ को लेकर सजा बाजार, खरीदारी को लेकर उमड़ने लगी भीड़

– सूप 220 से 250 रुपया जोड़ा, डलिया 300 से 400 रुपया पीस मिल रहा नारियल 120 रुपया जोड़ा की दर से बिक रहा है कटिहार जिलेवासी अब छठ पूजा की तैयारी में जुट गये हैं. लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर पूजा सामग्रियों की खरीदारी शुरू हो गयी है. चार दिवसीय आस्था का महापर्व छठ शनिवार को कदवा भात से शुरू हो जायेगा. पर्व को लेकर छठ व्रतियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है. शहर के बड़ा बाजार, न्यू मार्केट, मिरचाईबाड़ी में छठ पर्व से संबंधित पूजा सामग्रियों की बाजार लग गयी हैं. पूजा सामग्रियों की बिक्री भी शुरू हो गई है. छठ व्रती अभी से पूजा सामग्रियों को जुटाने में लग गये हैं. इस पर्व में पूजा सामग्रियों के हर छोटे से बड़े सामानों का अपना एक महत्त्व है. इसलिए छठव्रति किसी प्रकार की कोई सामग्री नहीं रह जाय. इसको लेकर अभी से बाजार में खरीदारी शुरू कर दी है. हालांकि इस वर्ष बाजार में व्रत का सबसे अहम सूप व डलिया और नारियल के मूल्य में अच्छी खासी वृद्धि देखी जा रही है. सूप 220 रूपया जोड़ा से 250 रुपया जोड़ा बिक रहे है. डलिया 300 रुपया से शुरू है और नारियल 120 रुपया जोड़ा बिक रहे है. दुकानदारों की माने तो पर्व का दिन जैसे-जैसे नजदीक आता जायेगा समान के मूल्य में और वृद्धि होगी या इनके दाम कम होंगे. यह किसी को समझ नहीं आ रहा है. अभी इसी मूल्य पर व्रति पूजा सामग्रियों की खरीदारी करने में जुट गये हैं. गुरुवार को न्यू मार्केट में छठ व्रती पूजा सामग्रियों की खरीदारी करने में लगे रहे. पूजा संबंधित कई दुकान सड़क किनारे भी सज चुकी है. पर्व को लेकर दुकानदारों ने भी अपनी पूरी तैयारी कर ली है. बड़े पैमाने पर अभी से केला की खानी बाजार में आने लगी हैं. बाजार में सूप व डलिया का भी डिमांड बढ़ी हुई है. अभी छठ व्रती सूप डलिया व नारियल कि ज्यादातर खरीदारी करने में जुटे हुए है. बाजार में चारों तरफ असम से मंगाए गए नारियल सड़कों पर दुकान लगाकर बिक्री शुरू हो गई है. जबकि दुकानदारों की मानें तो एक-दो दिन में भारी संख्या में नारियल और कटिहार आने वाला है. गुरुवार से केला की खानी से लदे छोटी गाड़ी भी घुसने लगे हैं. जो शुक्रवार के बाद छोटे ट्रकों की संख्या भी बढ़ने लगेगी. पूजा सामग्रियों फल के मूल्यों में हुई है वृद्धि छठ पर्व में लगने वाले पूजा सामग्रियों के मूल्य में अच्छी वृद्धि हुई है. सबसे ज्यादा सूप, डलिया और नारियल के मूल्यों में वृद्धि हुई है. आस्था का महापर्व छठ करने वाले व्रतियों की संख्या बढ़ती जा रही है. पूजा सामग्री खरीदारी कर रही बिनीता देवी, शांति देवी, अशोक कुमार ने कहा कि भले ही पूजा सामग्रियों के मूल्यों में वृद्धि हुई हो, लेकिन यह पूजा किसी भी मायने में छोड़ा नहीं जा सकता है. सामानों की मूल्य की वृद्धि जरूर हुई है. लेकिन लोगों का आस्था छठ मैया पर बरकरार है. हम सभी मूल्य के बारे में बिना कुछ सोचे समझे खरीदारी करने में जुटे हुए हैं. भले ही सामग्री के मूल्यों में बेतहाशा वृद्धि हो जाए लेकिन खरीदारी करने में लोगों की कमी नहीं देखी जा रही है. पिछले वर्षों की तुलना में सभी सामानों में खासकर सूप और डलिया नारियल फिलहाल अभी दुगने दाम हो गये है. अन्य पूजा सामानों में भी अच्छी खासी मूल्य में वृद्धि हुई है. इन मूल्यों पर मिल रहे अभी पूजा सामग्री, गुरुवार के दिन मूल्य सूप 220 से 250 रुपया जोड़ा डलिया 300 से 400 रुपया पीस नारियल 120 रुपया जोड़ा सिंगापुरी केला खानी 300 से 400 चिनिया केला खानी 500 से 650 सेब 100 से 120 किलो नारंगी 120 से 140 किलो नाशपाती 180 से 200 किलो अनार 150 से 180 किलो मौसमी 100 से 120 किलो अमरूद 100 रु किलो

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >