मधुरा में 7 फरवरी को मकीने गुंबद खजरा कॉन्फ्रेंस होगा

मधुरा में 7 फरवरी को मकीने गुंबद खजरा कॉन्फ्रेंस होगा

कोढ़ा मधुरा गांव में 7 फरवरी को मकीने गुंबद खजरा कॉन्फ्रेंस का भव्य व ऐतिहासिक आयोजन होगा. आयोजन जामिया कादरिया रिजविया मदरसा के तत्वावधान में तथा पूरे गांव की आपसी सहमति और सहयोग से किया जा रहा है.आयोजन समिति ने बताया कि कॉन्फ्रेंस का मुख्य उद्देश्य समाज में इस्लामी तालीम को बढ़ावा देना, नैतिक मूल्यों को मजबूत करना तथा अमन, भाईचारे और सामाजिक सुधार का संदेश आमलोगों तक पहुंचाना है. जलसे के माध्यम से लोगों को बुराइयों से दूर रहकर नेक रास्ते पर चलने की प्रेरणा दी जायेगी. एक विशेष आकर्षण मदरसा के बच्चों की दस्तारबंदी होगी. बच्चों को इल्म, अदब व जिम्मेदारी का महत्व बताया जायेगा. जो अभिभावकों व ग्रामीणों के लिए गर्व का क्षण होगा. देश के विभिन्न हिस्सों से आये प्रसिद्ध उलेमा, शायर शिरकत करेंगे. सम्मेलन में गुजरात से इंटरनेशनल शायर इस्लाम शब्बीर बरकाती, बिनोदपुर से मुफ्ती मोइनुद्दीन चतुर्वेदी, पटना से मुफ्ती हसन रज़ा नूरी, कोलकाता से मौलाना सैफुल्लाह अलिमी तथा भागलपुर से प्रसिद्ध शायर शम्श तबरेज भागलपुरी अपनी मौजूदगी से जलसे की शोभा बढ़ायेंगे. कटिहार जिला एवं आसपास के क्षेत्रों के मकामी उलेमा, इमाम, हाफ़िज़-ए-क़ुरआन व र शोअरा की भी बड़ी संख्या में शिरकत होगी. जो अपने प्रभावशाली बयानात व शायरी के माध्यम से समाज को सही दिशा देने का संदेश देंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >