महानंदा विभाग के अर्जित जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया

महानंदा विभाग के अर्जित जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया

अमदाबाद प्रखंड के बगुलागढ़ चौक के समीप महानंदा विभाग के अर्जित जमीन को बुधवार को अतिक्रमण मुक्त कराया. बीडीओ रणवीर कुमार को मजिस्ट्रेट प्रतिनियुक्त था. सीओ स्नेहा कुमारी, थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल तैनात किया था. सीओ स्नेहा कुमारी ने बताया कि महानंदा विभाग के अर्जित जमीन को अतिक्रमण कर लिया था. महानंदा विभाग द्वारा पत्र दिया था. अतिक्रमण वाद खोला गया था. कोर्ट के निर्देश पर बुधवार को महानंदा विभाग द्वारा अर्जित जमीन को अतिक्रमण मुक्त किया. महानंदा विभाग के अर्जित जमीन को राजाराम चौधरी, कृष्णा चौधरी एवं राजेश चौधरी आदि लोग अतिक्रमण कर के रखे थे. महानंदा विभाग की अर्जीत जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए कोर्ट के आदेश पर उन्हें नोटिस दिया गया था. बुधवार को मजिस्ट्रेट रणवीर कुमार एवं अमदाबाद थानाध्यक्ष व अन्य पुलिस पदाधिकारी के मौजूदगी में अतिक्रमण हटा. अपर थानाध्यक्ष विजय कुमार राम, एसआई इंद्रमणि महतो, एसआई भोला कुमार, पीएसआई जैकी कुमार, अंचल अमीन गौरव कुमार, अभिषेक कुमार, समाज सेवी अब्दुल बारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >