– ग्रामीणों ने जमकर किया हंगामा, छात्रों की उपस्थिति 80 थी, जबकि नामांकन 230 बच्चों का है – बीइओ ने कहा शिकायत पर कार्रवाई होगी बरारी काबर पंचायत की कलटोला प्राथमिक विद्यालय में अव्यवस्था का माहौल है. मध्यान भोजन से लेकर विद्यालय विकास का बंटाधार हो रहा है. विद्यालय में किसी भी ग्रामीण, अभिभावक, जनप्रतिनिधि या विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष तक को विद्यालय प्रधानाध्यापक के आदेश के बिना प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है. उक्त बातें विद्यालय शिक्षा प्रबंध समिति के पदेन अध्यक्ष सह कलटोला के वार्ड सदस्य राजेन्दर महतो ने कही. बंद पड़े विद्यालय के मुख्य द्वार पर ग्रामीणों संग बैठे अध्यक्ष राजेन्द महतो ने मीडिया को बताया कि विद्यालय की प्रधानाध्यापिका की मनमानी चरम पर है. महिला होने का नाजायज फायदा उठा रही हैं. शिक्षा समिति को वह नहीं मानती. एचएम छुट्टी लेकर चली गयी लेकिन फोन से प्रभारी प्रधानाध्यापिका को निर्देश देती रही कि अध्यक्ष को विद्यालय में घुसने नहीं देना है. मीडिया ने प्रभारी प्रधानाध्यापिका सबीला से बात की तो विद्यालय का मुख्य द्वार खोलकर विद्यालय में प्रवेश दिया. छुट्टी पर गयी एचएम का फोन लगाकर प्रभारी ने बात कराया. छुट्टी पर गयी एचएम ने कहा कि किसके आदेश से विद्यालय में प्रवेश किये. वहां उपस्थित जिला पार्षद प्रतिनिधि, ग्रामीण सभी आक्रोशित हो गये. विद्यालय में हंगामा पर पहुंचे जिलापार्षद सदस्या प्रतिनिधि शारीब खां व बहादुर सिंह ने मामले को शांत कराते हुए बताया कि एचएम की मनमानी से विद्यालय पोषक क्षेत्र का माहौल काफी खराब हो रहा है. ये किसी के भी मान सम्मान को ठेस पहुंचाने पर आगे हैं. विद्यालय में बच्चे नामांकित 230 है. उपस्थिति आधा से भी काफी कम होती है. बीइओ से कार्रवाई की मांग की. विद्यालय अध्यक्ष राजेन्दर महतो, ग्रामीण पप्पू कुमार साह, रामनारायण महतो, उमेश साह, बिन्देश्वर मंडल, रामोतार सहित ग्रामीण व अभिभावकों ने कहा कि शिक्षा विभाग विद्यालय में शिक्षकों को पढ़ाने भेजा है लेकिन यहां की एचएम विद्यालय में ताला लगाकर कर रखती है. प्रभारी प्रधानाध्यापिका ने बताया कि एचएम छुट्टी पर है. किसी को भी प्रवेश करने की इजाजत नहीं है. बीइओ राजकुमार सिंह ने बताया कि विद्यालय में प्रवेश के लिए किसी मना नहीं किया जा सकता. बच्चों की सुरक्षा के लिए शिक्षा समिति व्यवस्था के लिए है. उसकी जिम्मेदारी भी है. शिकायत पर जांच कर कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
