नहाय खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय महापर्व छठ

नहाय खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय महापर्व छठ

हसनगंज जगरनाथपुर, रामपुर, बलुआ कालसर, ढेरुआ सहित पंचायत क्षेत्रों में नहाए खाए के साथ ही प्रकृति की आराधना व उपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ की शुरुआत हो गयी. छठ व्रतियों ने बताया कि महापर्व छठ में कद्दू खाने की परंपरा पूर्वजों से आ रही है. चावल व कद्दू खाकर व्रत का आरंभ किया जाता है. यह सब्जियां पूरी तरह से सात्विक होती है. इसमें सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने की क्षमता होती है. वैज्ञानिक दृष्टिकोण से कद्दू आसानी से पच भी जाता है. इम्यून सिस्टम मजबूत होता है. खरना पूजा को लेकर महिलाएं अपने छत व आंगन में गेहूं धोकर सुखातीं नजर आयी. गेहूं सुखाने के साथ महिलाएं छठ के पारंपरिक गीतों के साथ पर्व में बनाये जाने वाले पकवान की तैयारी में जुटी दिखी. त्यौहार को लेकर बाजारों में काफी चहल-पहल देखी रहा. सूप, दौरा, मिट्टी का दीप आदि खरीददारी को लेकर लोगों की काफी भीड़ देखी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >