कटिहार से नीरज कुमार की रिपोर्ट. मंडल रेल प्रबंधक किरेंद्र नरह ने शनिवार को कटिहार रेल मंडल अंतर्गत मालदा डीजल शेड, रनिंग रूम एवं बालुरघाट स्टेशन का व्यापक निरीक्षण किए. इस दौरान उन्होंने संबंधित परिसरों में उपलब्ध इंफ्रास्ट्रक्चर, रखरखाव व्यवस्था एवं यात्री सुविधाओं का गहन आकलन किया. निरीक्षण के क्रम में मंडल रेल प्रबंधक ने डीजल शेड में रखरखाव कार्यों की गुणवत्ता, लोकोमोटिव की उपलब्धता एवं तकनीकी व्यवस्थाओं की समीक्षा की. रनिंग रूम में लोको पायलट एवं गार्ड के लिए उपलब्ध सुविधाओं का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई, खानपान एवं विश्राम व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए. बालुरघाट स्टेशन पर डीआरएम ने यात्री सुविधाओं जैसे प्रतीक्षालय, पेयजल, स्वच्छता, टिकटिंग व्यवस्था एवं सर्कुलेटिंग एरिया का जायजा लिया. अधिकारियों को यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित एवं आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनूप कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल अभियंता,निर्माण, प्रभात रंजन,वरिष्ठ मंडल सुरक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह, डीएससी संदीप कुमार पी.एस. सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे. मंडल रेल प्रबंधक ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए रेलवे सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार सुनिश्चित किया जाए.
Katihar. इंफ्रास्ट्रक्चर, रखरखाव व्यवस्था एवं यात्री सुविधाओं का डीआरएम ने लिया जायजा
इंफ्रास्ट्रक्चर, रखरखाव व्यवस्था एवं यात्री सुविधाओं का डीआरएम ने लिया जायजा
