डीएम ने सभी किसानों से एफआर आइडी बनाने की अपील की

डीएम ने सभी किसानों से एफआर आइडी बनाने की अपील की

मनिहारी डीएम आशुतोष द्विवेदी रविवार शाम प्रंखड सह अंचल कार्यालय पहुंचे. डीएम वहां से पैदल अनुमंडल कार्यालय गये. डीएम ने फार्मर रजिस्ट्रेशन ( एफआर ) आईडी को लेकर समीक्षा की. डीएम ने कहा कि सभी किसान जरूर एफआर आइडी बनवा लें. इसी आईडी के आधार पर भविष्य में कृषि विभाग की ओर से मिलने वाली सभी योजना लिंक होगी. किसान को इसी कार्ड से लाभ मिलेगा. प्रशासन लगातार कैंप मोड व भ्रमणशील मोड में इस आइडी को बनवाने का काम कर रहा है. रविवार को प्राणपुर, अमदाबाद व मनिहारी में उस काम को घूम- घूम कर देख रहे है. राज्य स्तर पर कटिहार जिला बेहतर प्रदर्शन कर रहा है. हमलोग लगे हुए है. कटिहार जिले के सभी किसान जब तक एफ आर आईडी कार्ड बना लें तब तक हमलोग लगे रहेंगे. गांव में चलंतशील टीम घर-घर जाकर काम कर रही है. जिन किसान की जमाबंदी पूर्वजों के नाम से चल रही है. वैसै किसान सक्सेसन मोटेशन करा कर आईडी बनवा लें. यह आपके जमीन के फार्मर होने की पहचान है. एसडीएम त्रिलोकी नाथ सिंह, एसडीपीओ विनोद कुमार, सीओ इस्माइल, बीडीओ सनत कुमार, बीपीआरओ सोनू गुप्ता आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >