कटिहार जिला अधिवक्ता संघ की ओर से शुक्रवार को देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की पुण्य तिथि मनायी गयी. अधिवक्ता संघ ने डॉ राजेंद्र प्रसाद प्रशाल में सभा का आयोजन किया. सभा की अध्यक्षता अध्यक्ष विजय कुमार झा ने किया. उन्होंने कहा कि राजेंद्र प्रसाद ने सभी क्षेत्र मे अपनी विद्वत्ता से यह सिद्ध किया कि पढ़ाई के माध्यम से अपनी श्रेष्ठता को सिद्ध किया जा सकता है. सचिव रमेश प्रसाद जायसवाल ने कहा कि राजेंद्र प्रसाद व्यक्तित्व अपने आपमें मिसाल था. मौके पर संघ के वरीय अधिवक्ता बिंदेश्वरी प्रसाद सिंह ने उनके सम्मान में राष्ट्रवाद पर गीत गाकर सुनाया. बाद में अधिवक्ताओं ने उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. संघ के संघ अध्यक्ष विजय कुमार झा ने होली के मौके पर संघ की और से मिलने वाली उपहार राशि की स्वीकृति आम सभा से लिया. इस अवसर पर संघ के कार्यकारिणी समिति के सदस्यों के अलावा बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
