रेलवे अंडर पास का निर्माण कार्य शिथिलता से हो रहा

रेलवे अंडर पास का निर्माण कार्य शिथिलता से हो रहा

बरारी पूर्व मध्य रेल सोनपुर मंडल के काढागोला रेलवे अंडर पास निर्माण कार्य में शिथिलता के साथ अनियमितता का आरोप लगाते हुए ग्रामीण रमेश कुमार, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि जीतेन्द्र कुमार यादव, राजेश जयसवाल, राजेन्द्र कुमार आदि बताते है कि जो रेल अंडर पास बन रहा है. वह काफी छोटा है. उसके निर्माण कार्य में भारी अनियमितता है. कार्य भी काफी शिथिल है. रेलवे विभाग ऐसा अंडर पास बना रही है. जिससे बड़ी गाड़ी कभी पास नहीं कर पायेगी. जाम की समस्या हमेशा बनी रहेगी. ऐसी स्थिति में ओवर लोड की दशा में काढागोला अंडर पास का निर्माण कार्य जनहित के विरुद्ध बताया. रेलवे से लोगों ने अपील की है कि बड़ा अंडर पास बनाया जाय.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >