काली पूजा पंडाल में सीसीटीवी कैमरा लगवाएं समिति

काली पूजा पंडाल में सीसीटीवी कैमरा लगवाएं समिति

दीपावली, काली पूजा व महापर्व छठ को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित हसनगंज रौतारा थाना प्रांगण में रविवार को दीपावली, काली पूजा व छठ पूजा शांतिपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर थानाध्यक्ष लालसर बिंद की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में जनप्रतिनिधियों व समाजसेवियों ने हिस्सा लिया. थानाध्यक्ष लालसर बिंद ने उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों से त्यौहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने की अपील की. बताया त्योहार दौरान पटाखे से बच्चे को दूर रखें. साथ ही छठ व्रतियों के लिए घाटों की साफ सफाई व गहरे पानी में बैरिकेडिंग आदि की व्यवस्था करने की कमेटी से अपील की गयी. बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू है. नियमों का पालन करते हुए त्यौहार शांतिपूर्ण माहौल में मनायें. बताया सभी छठ घाट का प्रशासनिक तौर पर निरीक्षण किया जा रहा है. छठ पूजा दौरान छठ घाट में पुलिस बल की तैनाती रहेगी. असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर बनी रहेगी. खासकर काली पूजा को लेकर मेला कमेटी सदस्यों से लाइसेंस लेने की बात कही. सभी पंडालों में सीसीटीवी कैमरा लगाने की कमेटी से आग्रह किया. एसआई राकेश कुमार यादव, आरबी सिंह, सुधीर सिंह हेरमन लुगुन, नाजिम, वार्ड विकास मंडल, मिथिलेश कुमार सिंह, मो खुबैब आलम, फूल कुमार चौहान, सद्दाम, सुल्तान, सरताज, अशोक कुमार मिश्रा, रविन्द्र कुमार मिश्रा मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >