मनिहारी नगर मुख्य पार्षद राजेश कुमार उर्फ लाखो यादव ने छठ पर्व को लेकर गंगा घाट का निरीक्षण किया. गंगा घाट का मोटरबोट से निरीक्षण किये. गंगा घाट की विशेष साफ सफाई करने का निर्देश दिया. नगर मुख्य पार्षद ने कहा कि गंगा घाट पर लाखों श्रद्धालु गंगा स्नान करने आए थे. नगर पंचायत की ओर से सभी सुविधा नगर पंचायत की ओर से दी गयी. महापर्व छठ पर्व है. छठ को लेकर नगर के सभी गंगा घाट पर लाईट की व्यवस्था की जायेगी. विशेष साफ- सफाई की जा रही है. मौके पर नगर पार्षद ओम गुप्ता, पंकज यादव, संजय सिंह, सरोज यादव, तोफेज, ज्ञानी पासवान, मुकेश कुमार, कून्दन यादव आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
