प्रतिनिधि, प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के मदनसाही लोहा पुल के समीप आरसीसी पुल शिलान्यास समारोह के मौके पर प्रखंड प्रमुख व स्थानीय मुखिया ने सांसद से मुख्यमंत्री ग्राम योजना और प्रधानमंत्री ग्राम योजना में प्रखंड प्रमुख व स्थानीय मुखिया का योजना बोर्ड में नाम जोड़ने कि मांग की. प्रखंड प्रमुख अमित साह एवं स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि, प्रखंड क्षेत्र के पंचायतों में विधायक एवं सांसद के मुखिया एवं प्रमुख को बिना जानकारी दिए सड़क, पुल एवं अन्य योजनाओं का शिलान्यास या उद्धघाटन कर दिया जाता है. जिससे स्थानीय जनप्रतिनिधियों में विभाग के प्रति काफी आक्रोश व्याप्त है. स्थानीय मुखिया एवं प्रमुख ने सांसद तारिक अनवर से विधायक एवं सांसद के योजनाओं में स्थानीय मुखिया एवं प्रखंड प्रमुख का नाम अंकित करने के लिए मांग किया. इस मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील यादव, वीआईपी पार्टी के जिला अध्यक्ष किशोर कुमार मंडल ग्रामीण मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
