गंगा घाट में डूबे बुजुर्ग का शव बरामद
गंगा घाट में डूबे बुजुर्ग का शव बरामद
By RAJKISHOR K |
May 15, 2025 7:14 PM
मनिहारी मनिहारी हाट गंगा घाट में डूबे बुजुर्ग का शव गुरूवार सुबह बरामद किया गया. बुधवार को स्नान करने के क्रम में एक बुजुर्ग व्यक्ति राजेन्द्र राय (65) डूब गये थे. वे नगर के वार्ड तेरह का रहने वाला था. एसडीआरएफ व स्थानीय गोताखोर, परिजन खोज रहे थे. शव सुबह मिला. शव मिलने के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल था. सूचना पर मनिहारी थाना के पुलिस पदाधिकारी पहुंचे. शव का पोस्टमार्टम कराया गया. नगर पार्षद लखी देवी, गौरव अग्रवाल, गुड्डु यादव, आदित्य गुप्ता, करण मानश आदि ने शोक प्रकट किया. मृतक के परिजन को जल्द सरकारी सहायता देने की मांग किये.
...
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
January 10, 2026 8:05 PM
January 10, 2026 8:02 PM
January 10, 2026 7:59 PM
January 10, 2026 7:51 PM
January 10, 2026 7:50 PM
January 10, 2026 7:50 PM
January 10, 2026 7:49 PM
January 10, 2026 7:20 PM
January 10, 2026 7:17 PM
January 10, 2026 7:15 PM
