बहरखाल में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला

बहरखाल में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला

बलिया बेलौन सालमारी पंचायत की बहरखाल वार्ड- 14 बिन टोली में 25 वर्षीय विवाहिता प्रियंका देवी का शव फंदे में लटका मिला है. ग्रामीणों की सूचना मिलते ही लोगों की जुट गयी. मृतका के परिजनों ने बताया कि प्रियंका के शव को फंदे से लटका देखकर सब कोई सदमे में हैं. घटना की सूचना पुलिस को दी गई. सालमारी पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया. प्रभारी थानाध्यक्ष हरेराम साहू ने बताया कि बुधवार कोर सुबह गांव से फोन पर सूचना मिली कि विवाहित महिला फंदे से लटकी हुई है. तभी दल-बल के साथ घटनास्थल पहुंचकर मामले की जांच की गयी. परिजनों के बयान दर्ज किया. कहा, मामले की जांच हो रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण को बताया जा सकता है. घटना में जो भी दोषी होगा, कार्रवाई होगी. जांच पड़ताल कर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. मृतिका के पिता के आवेदन पर मामला दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है. स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि गोलाम सरवर उर्फ फुलटु ने पीडित परिजन से मिलकर इस दुख की घड़ी में हिम्मत बढ़ाया. उन्होंने पुलिस पदाधिकारी से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >