शाहपुर धर्मी पंचायत के मुखिया पुत्र की बाइक अनियंत्रित होकर दीवार से टकराई, मौत

शाहपुर धर्मी पंचायत के मुखिया पुत्र की बाइक अनियंत्रित होकर दीवार से टकराई, मौत

कुरसेला अयोध्यागंज बाजार के संर्पक पथ पर बुधवार देर शाम शाहपुर धर्मी पंचायत के मुखिया पुत्र बाइक सवार युवक के धर्मशाला के दीवार से टक्कर होने से मौत हो गयी. बताया गया कि बाइक सवार युवक असंतुलित होकर दीवार से जा टकराया. घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए पीएचसी कुरसेला ले जाया गया. पीएचसी में उपचार जांच में चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया. मृत युवक की पहचान केशू कुमार (30) शाहपुर धर्मी पंचायत के मुखिया अरुण कुमार यादव कटरिया निवासी के रुप में किया गया है. घटना के खबर से कुरसेला सहित कटरिया गांव में कोहराम मच गया. मुखिया सहित परिवार के लोग पीएचसी कुरसेला पहुंचे. पीएचसी में मुखिया परिवार के चीख चित्कार क्रंदन रुदन से माहौल बेहद गमगीन हो उठा. जानकारी अनुसार मुखिया पुत्र को दीवार में लगे टक्कर से सिर पर गम्भीर चोट पहुंचा था. जिससे मौके पर उसकी मौत हो गयी थी. युवक किशु कुमार मां से थोड़ी देर में लौट आने की बात कह कर कुरसेला स्थित घर से निकला था. बताते चले कि मुखिया का छोटा पुत्र आदित्य कुमार बीते छह अक्तूबर को लापता हो गया है. जिसका अब तक पता नहीं चल सका है. जानकारी अनुसार हादसे का शिकार मुखिया के बड़े पुत्र किशू कुमार का विवाह तकरीबन छह माह पूर्व हुआ था. घटना को लेकर मुखिया के घर लोगों का पहुंचने का सिलसिला बना हुआ था. हर कोई इस दुखद घटना पर आह भर रहे थे. मुखिया और उसके परिवार को संतावना दिया जा रहा था. कुरसेला थाना पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर पड़ताल किया. पुलिस पीएचसी पहुंच कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के साथ शव को पोस्टमार्टम में भेजने की प्रक्रिया में जुटी हुई थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >