होली पर्व पर शरारती तत्वों पर रहेगी प्रशासन की पैनी निगाह

होली पर्व पर शरारती तत्वों पर रहेगी प्रशासन की पैनी निगाह

फलका होली पर्व को शांतिपूर्ण पूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर शनिवार को फलका थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता बीडीओ सौरव कुमार सन्नी, सीओ थानाध्यक्ष रवि कुमार राय ने संयुक्त रूप से की. मौके पर प्रमुख दीप शिखा सिंह मौजूद थीं. होली पर्व शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए उपस्थित सदस्यों ने संकल्प लिया. बीडीओ ने कहा कि पूरे जिले में आचार संहिता लागू है. हुड़दंग करने वाले किसी भी हाल में बख्से नहीं जायेंगे. होली त्योहार को लेकर क्षेत्र में गस्ती तेज कर दी गई है. शरारती तत्वों पर पैनी निगाह रखी जा रही है. प्रमुख दीप शिखा सिंह ने कहा कि फलका प्रखंड क्षेत्र भाई चारगी तथा सभी त्यौहार यहां मिल जुलकर मनाते हैं. थाना अध्यक्ष ने कहा की शरारती तत्वों पर प्रशासन की पैनी निगाह रहेगी. सोशल मीडिया पर भी कड़ी नजर रखी जायेगी. व्हाटस्एप के ग्रुप एडमीन से भी आग्रह किया गया कि ग्रुप के सदस्यों को चेता दें कि कोई आपत्तिजनक पोस्ट न करें. मुखिया संघ के अध्यक्ष राजेश रंजन ने कहा कि जिस तरह कई रंग मिलकर होली में एक हो जाते हैं उसी तरह हम लोगों को होली त्यौहार में एक होकर मनानी चाहिए. मनोज मडल, मुखिया बिनोद मिर्धा, सरपंच संघ के अध्यक्ष चंदन मंडल, समिति सदस्य लखन देव मंडल, कांग्रेस अध्यक्ष साजिद आलम, राजद युवा अध्यक्ष अजित झा, समाज सेवी चंदन चौधरी, टुनटुन गुप्ता, राहुल झा वार्ड सदस्य आदित्य कृष्ण उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >