आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा

आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा

कोढ़ा कोढ़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पूर्व दर्ज कांड के आरोपित को गिरफ्तार किया है. कोढ़ा थाना कांड संख्या 207/25 के आरोपित सद्दाम, पिता तजीमुद्दीन, वैद्यनाथपुर को पुलिस ने छापेमारी के दौरान गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी कोढ़ा थाना पुलिस की टीम द्वारा की गयी. जो काफी समय से आरोपित की तलाश में थी. बताया जा रहा है कि सद्दाम उक्त कांड में फरार चल रहा था. पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी. थानाध्यक्ष सुजीत कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गयी. आरोपित को न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया गया. कोढ़ा थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की यह कार्रवाई सराहनीय मानी जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >