विदाई समारोह में 10वीं के छात्रों का हौंसला बढ़ाया

विदाई समारोह में 10वीं के छात्रों का हौंसला बढ़ाया

बलिया बेलौन आवर आन स्कूल दनीया आजमनगर में दशवीं के 154 छात्र-छात्राओं का एकेडमिक सत्र 2025-26 पूर्ण होने पर विदाई देते हुए मोमेंटो देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी. विद्यालय निदेशक मिन्हाज आलम ने बताया की इस सत्र के छात्रों ने अनुशासन का परिचय देते हुए मन लगा कर पढ़ाई की है. विद्यालय परिवार की ओर से सभी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की है. मेट्रिक बोर्ड की परीक्षा अच्छी तरह से देने की सलाह दी गयी. कार्यक्रम म���ं 10वीं के बाद छात्र- छात्राओं को कैसा केरियर चुज करना है. किस तरह की पढ़ाई करनी है. इस पर चर्चा की गयी. उन्होंने कहा की ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है. सही मार्गदर्शन मिले तो यह भी नाम रोशन कर सकता है. आवर आन स्कूल के छात्रों ने भी अपना विचार व्यक्त किया. सचिव रियाज आलम ने बताया की 10वीं के बाद छात्र- छात्राओं को एएमयू, बीएचयू, जामिया मिल्लिया, रहमानी 30, अजमल फाउंडेशन, अल अमीन, शाहिन एकेडमी, गोल एजुकेशन विलेज में नामांकन के लिए प्रेरित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >