दहशत, महिला व उसके बच्चे को जान से मारने की कोशिश

दहशत, महिला व उसके बच्चे को जान से मारने की कोशिश

थाना में गुहार के बाद भी दर-बदर भटक रही पीड़िता आजमनगर आजमनगर थाना क्षेत्र के जंगीपुर के मोइनुद्दीन ने पुत्री की शादी करीब तीन वर्ष पूर्व सालमारी थाना क्षेत्र के तेघरा पंचायत निवासी सादिक के पुत्र सफदर से की थी. परिजनों के अनुसार शादी के बाद से ही पीड़िता के ससुराल वाले लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था. पीड़िता के दो देवर साजिश के तहत शुक्रवार को मेला दिखाने देर शाम मायके जंगीपुर से ले जा रहा था. रास्ते में सुनसान जगह देखकर जान से मारने की नीयत से मारपीट करने लगा. महिला चिल्लाने लगी, तो लोग घटनास्थल पहुंचे. दोनों देवर महिला के गोद से दूधमुंहे 11 महीने के बच्चे को छीनकर फरार हो गया. ग्रामीणों ने आजमनगर सीएचसी में इलाज कराया. फिर सदर अस्पताल कटिहार रेफर कर दिया. परिजन आजमनगर थाना में आवेदन देकर इसकी शिकायत की. पुलिस ने बच्चे को बरामद कर पीड़ित परिवार को सौंप दिया लेकिन आवेदन के तीन दिन बीत जाने के बाद भी थाना में प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई. पीड़ित परिवार न्याय पाने के लिए थाना का चक्कर लगा रहे हैं. पीड़िता सरबरी खातून ने कहा,पुलिस जांच नहीं कर रही है. कहते हैं थानाध्यक थाना अध्यक्ष नीरज कुमार ने कहा, पीड़ित महिला के पिता ने आवेदन दिया था जिसमें उन्होंने दूधमुंहे 11 माह के बच्चे का जिक्र था. सालमारी पुलिस के सहयोग से उस बच्चे को बरामद कर पीड़ित परिवार को सौंप दिया है. पीड़िता ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना को लेकर कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. यदि आवेदन प्राप्त होता है तो कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >