छठ महापर्व:दस दिन शेष निगम के छठ घाटों पर मंथर गति से हो रही साफ- सफाई

छठ महापर्व:दस दिन शेष निगम के छठ घाटों पर मंथर गति से हो रही साफ- सफाई

– दिनानुदिन कृत्रिम छठ घाटों की बढ़ रही संख्या, निगम तत्पर – 37 प्राकृतिक छठ घाट में निगम के नजर में तीन घाट संवेदनशील – बैरिकेडिंग की व्यवस्था को लेकर छठव्रती कर रहे मांग कटिहार दो दिन बाद दीपावली पर्व मनाया जाना है. दीपावली के छह दिनों के बाद महापर्व छठ मनाया जायेगा. इसको लेकर छठव्रती अभी से ही इसकी तैयारी में जुट गये हैं. नवम्बर माह में होने वाले बिहार विधान सभा चुनाव के कारण साफ-सफाई में प्रत्याशियों व कार्यकताओं की अहम भूमिका साफ सफाई को लेकर बढ़ चढ़कर रहेगी. बावजूद निगम की ओर से छठ घाटों पर मंथर गति से साफ सफाई को अंजाम दिया जा रहा है. साथ ही वार्ड के पार्षदों द्वारा यह भी कहा जा रहा है कि अब तक छठ घाटों की साफ सफाई से संबंधित किसी तरह का पत्र उपलब्ध नहीं कराया गया है. जबकि निगम प्रशासन का कहना है कि निगम अंतर्गत कुल 37 प्राकृतिक छठ घाटों को चिन्हित कर साफ- सफाई अभियान शुरू कर दिया गया है. कृत्रिम छठ घाटों की संख्या करीब एक से डेढ़ सौ तक पहुंचने का कयास लगाया जा रहा है. इसके लिए भी निगम प्रशासन तत्पर रहने की बात कर रहा है. मालूम हो कि निगम अंतर्गत सभी 37 छठ घाटों में तीन घाट में बीएमपी, बालू घाट एवं विजय बाबू पोखर को संवेदनशील मानकर तैयारी की जा रही है. नगर निगम अंतर्गत सभी 37 छठ घाटों को चार जोन में बांटकर साफ सफाई कराने का दावा किया जा रहा है. जोन ए में 14 छठ घाट, जोन बी में सात छठ घाट, जोन सी में छह घाट, जोन डी में छह छठ घाट कुल 37 छठ घाटों पर अलग-अलग नोडल पदाधिकारी को नामित कर साफ सफाई कराने की बात निगम प्रशासन द्वारा की जा रही है. जोन ए में बीएमपी घाट को बनाया गया कंट्रोल रूम नगर निगम कर्मचारियों व सभी चार जोन में बनाये गये नोडल पदाधिकारियों का कहना है कि हर हाल में 25 अक्तूबर तक साफ- सफाई कार्य पूरा कर लेना है. जोन ए में बीएमपी घाट को कंट्रोल रूम बनाया गया है. इस जोन में बीएमपी घाट, महानंदा मंदिर के सामने, शमशेरगंज के समीप घाट, तेजा टोला काली मंदिर घाट, सेंट्रल स्कूल के सामने घाट, महिपाल नगर घाट, चौहान टोला घाट, छींटाबाड़ी शिवमंदिर व महिपाल नगर घाट, भेरिया रहिका घाट, इंमरेजेंसी कॉलोनी घाट, ओटी पाड़ा घाट, वाभन टोली घाट, बिजली ऑफिस के पीछे कृत्रिम घाट ब्रह्मचारी मैदान, टीवी टावर के दक्षिण भाग स्थित छठ घाट, तेजा टोला चौक हनुमान मंदिर घाट को शामिल किया गया है. कारी कोसी घाट को जोन बी का बनाया गया कंट्रोल रूम जोन बी में कुल सात छठ घाट को शामिल किया गया है. जिसमें कारी कोसी घाट को कंट्रोल रूम बनाया गया है. इसमें कोसी घाट, रानी घाट, गड़ी घाट, वार्ड नम्बर चार स्थित पोखर, बुद्धुचक एक व दो, कुम्हनियां घाट एवं बुद्धुचक बांध के नीचे, श्मशान घाट छठ घाट को शामिल किया गया है. जबकि जोन सी में संतोषी चौक ड्राइवर टोला छठ घाट को कंट्रोल रूम बनाया गया है. जिसमें बालू पोखर घाट, महेश्वरी स्थान घाट, बघवाबाड़ी संतोषी मंदिर घाट, मोहनीधार घाट, केबी झा कॉलेज के सामने घाट व घोषपाड़ा के सामने कृत्रिम तालाब को शामिल किया गया है. जोन डी में दस छठ घाट को किया गया शामिल जारी पत्र के अनुसार जोन डी में दस छठ घाटों को शामिल किया गया है. जिसमें विजय बाबू पोखर छठ घाट को कंट्रोल रूम बनाया गया है. इस जोन में दुर्गास्थान पोखर, विजय बाबू पोखर, तीयरपाड़ा नहर घाट, नहर बैगना के समीप सभी घाट, नवयुवक संघ बैगना घाट, वरूण सिंह पोखर, डहेरिया भट्टा भोड़ाबाड़ी एवं ताजगंज फसिया 45, तीनगछिया काली स्थान घाट, मेंहदीं मंडल पोखर घाट, वर्मा नगर नहर एवं एसटी कॉलेज घाट को शामिल कर साफ सफाई करने का दावा किया जा रहा है. 25 अक्तूबर तक हर हाल में पूरी होगी छठ घाटों की सफाई छठ के मद्देनजर निगम अंतर्गत पड़ने वाले सभी छठ घाटों की साफ-सफाई शुरू करा दिया गया है. हर हाल में 25 अक्तूबर तक छठ घाटों की साफ सफाई पूरा करने का निर्देश दिया गया है. चार जोन में बांटकर नोडल पदाधिकारी, पर्यवेक्षक, सहायक, सफाई जोनल प्रभारी व जमादारों की प्रतिनियुक्ति कर दी गयी है. संवेदनशील छठ घाटों को चिन्हित कर वैसे छठ घाटों पर विशेष रूप से ध्यान देने का निर्देश दिया गया है. छठ घाट जाने वाले रास्ते पर बिजली से लेकर घाट पर चेजिंग रूम व व्रतियों को मिलने वाली सुविधाओं पर विशेष ध्यान रखा जायेगा. संतोष कुमार, नगर आयुक्त

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >