फलका फलका प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मोरसंडा की शिक्षिका तोहफा अदबी को विद्यालय के छात्र-छात्राओं को बेहतर व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए सम्मानित किया गया. शुक्रवार को कटिहार में कार्यक्रम में जिला एमडीएम डीपीओ निशित सिंह ने उन्हें प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया. उनके कार्यों की सराहना की गयी. शिक्षिका तोहफा अदबी विद्यालय में बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के साथ-साथ उन्हें अनुशासन, स्वच्छता व नैतिक मूल्यों की भी शिक्षा देती हैं. उनके प्रयास से विद्यालय में पढ़ाई का माहौल बेहतर हुआ है. छात्र-छात्राएं पढ़ाई के प्रति अधिक रुचि लेने लगे हैं. बच्चों को सरल व रोचक तरीके से पढ़ाने की उनकी शैली की वजह से अभिभावकों में भी संतोष देखा जा रहा है. जिला एमडीएम डीपीओ ने कहा कि शिक्षकों की मेहनत और समर्पण से ही विद्यालयों में शिक्षा का स्तर बेहतर हो सकता है. उन्होंने शिक्षिका तोहफा अदबी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिक्षक अन्य शिक्षकों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं. प्रशस्ति पत्र मिलने की खबर जैसे ही विद्यालय में पहुंची, विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनीता कुमारी, शिक्षिका जेबा प्रवीण, रीता कुमारी, प्रिया कुमारी, नेहा कुमारी, शबनम आरा, शिक्षक अलाउद्दीन अहमद, दीपा राय, श्रवण कुमार, इंतखाब आलम, सिद्धार्थ यादव, सुमन कुमार, नूरेन राज सहित समाज सेवी राजा उर्फ़ टीटू ने तोहफा अदबी क़ो बधाई दी है.
बच्चों को उत्कृष्ट शिक्षा देने में शिक्षिका को मिला प्रशस्ति पत्र

बच्चों को उत्कृष्ट शिक्षा देने में शिक्षिका को मिला प्रशस्ति पत्र
Copied link
बच्चों को उत्कृष्ट शिक्षा देने में शिक्षिका को मिला प्रशस्ति पत्र