बेलवा पैक्स में तैयब दूसरी बार अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

बेलवा पैक्स में तैयब दूसरी बार अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

– नाम वापसी के बाद एकमात्र उम्मीदवार रहने पर निर्वाचन पदाधिकारी ने की घोषणा बारसोई पैक्स चुनाव 2026 की प्रक्रिया में बारसोई के बेलवा पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए तैयब दूसरी बार निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं. निर्वाची पदाधिकारी चंदन प्रसाद एवं सहायक निर्वाचन पदाधिकारी मुमताज़ अहमद ने संयुक्त रूप से कहा, नामांकन वापसी की अंतिम तिथि बुधवार को अध्यक्ष पद के दूसरे उम्मीदवार जावेद ने अपना नामांकन वापस ले लिया. बेलवा पंचायत से तैयब ही एकमात्र उम्मीदवार शेष रह गये. अधिकारियों ने कहा, नाम वापसी व छटनी के बाद नियमों के तहत तैयब को बेलवा पैक्स का अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया. पैक्स चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद नामांकन की प्रक्रिया 6 व 7 मार्च को संपन्न हुई थी. नामांकन पत्रों की जांच 9 व 10 मार्च को की गयी. 11 मार्च को नाम वापसी एवं प्रतीक आवंटन की प्रक्रिया निर्धारित थी. आवश्यक होगा वहां 18 मार्च को सुबह 7 बजे से शाम 4:30 बजे तक मतदान कराया जायेगा. मतदान के तुरंत बाद मतगणना की जायेगी. पूरी चुनाव प्रक्रिया 20 मार्च तक संपन्न कर ली जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >