बिहार की डबल इंजन की सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लें:, तारिक

बिहार की डबल इंजन की सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लें:, तारिक

कटिहार स्थानीय राजेन्द्र आश्रम कांग्रेस कार्यालय में रविवार को कटिहार जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों के साथ बैठक आयोजित की गयी. मुख्य अतिथि कांग्रेस के कार्यसमिति सदस्य तारिक अनवर उपस्थित रहे. बैठक की अध्यक्षता सह संचालन कटिहार जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने की. कांग्रेस कमिटी के राष्ट्रीय सचिव शाहनवाज आलम, इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी मनोहर प्रसाद सिंह, तौकीर आलम एवं सौरभ अग्रवाल, वीआईपी के अध्यक्ष प्रकाश सिंह निषाद, सीपीएम के नेता जय प्रकाश सिंह भी उपस्थित रहे. सांसद श्री अनवर ने अपने संबोधन मे कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि पिछले बीस सालों से डबल इंजन की सरकार को आप कार्यकर्ताओं को पूरी मेहनत से लग कर उखाड़ फेंकना है और बिहार मे इंडिया गठबंधन की सरकार बनानी है. किसी भी दल का रीढ़ कार्यकर्ता ही होते है. श्री अनवर ने नीतीश सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि इनके शासन काल मे सिर्फ और सिर्फ बेरोज़गारी और भ्रष्टाचार की बढ़ोतरी हुई. पूरे देश मे आज भी बिहार पिछड़ा राज्यों की गिनती में है. चुनाव पांच साल मे एक बार आता है और हमारा चुनाव के दिन का निर्णय पूरे पांच साल के लिए होता है. हमें जनता को विश्वास मे लेते हुए बिहार मे इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने के लिए प्रेरित करना है. जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने कहा कि हमसबो को पूरी ताक़त के साथ जिले के सातों विधानसभा मे महागठबंधन की जीत को सुनिश्चित करना है. इसके लिए सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को पूरे दम खम के साथ लग जाना है. मुझे पूर्ण विश्वास है कि जिस प्रकार आपने संसदीय चुनाव मे कटिहार से इंडिया गठबंधन को जिताने का कार्य किया. उसी प्रकार कटिहार जिला के सभी विधानसभाओं को जिताने का काम करेंगे. धन्यवाद ज्ञापन कुमार गौरव ने किया. बैठक में मुख्य रूप से दिलीप विश्वास, संजय सिंह, शंभू शरण गुप्ता, पंकज तमाखुवाला, शाहनवाज खान, नादिर हुसैन, आम्रपाली यादव, भुवन अग्रवाल, प्रमोद ठाकुर, शंकर साह, सिमरनजीत सिंह, राजा मिश्रा, जहांगीर, पप्पू कश्यप, पंचानंद नायक, योगेन्द्र यादव, निखिल सिंह, प्रदीप पासवान, प्रीतम चक्रवर्ती, अबुल कलाम आजाद, बबलू उरांव, निरंजन मंडल, सिकंदर मंडल, अरुण यादव, गोपाल यादव आदि सैकड़ों की संख्या में नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >