सालमारी में हनुमान जयंती पर झांकी की हुई प्रस्तुति

सालमारी में हनुमान जयंती पर झांकी की हुई प्रस्तुति

बलिया बेलौन सालमारी स्थित उच्च विद्यालय प्रांगण में 11वां हनुमंत महोत्सव का आयोजन बाला जी सेवा समिति परिवार सालमारी द्वारा किया गया. हनुमंत महोत्सव के अवसर पर एक से बढ़कर एक भक्ति संगीत से सब का मन मोह लिया. भक्ति संगीत देखने के लिए देर रात तक भक्तजनों की भीड़ लगी रही. आयोजित भक्ति जागरण में झांकी ग्रुप ने बजाए जा तू प्यारे हनुमान चुटकी तेरे प्रभु जानते, बात घट घट की तेरे माथे पर है. तलवार लटकी, बजाए जा तू प्यारे हनुमान चुटकी, हनुमान ने राम का नाम लिया और सीना चीर कहा देख विभीषण, जय श्री राम न चलाओ व्यंग के बाण रे श्रीराम जानकी बैठे हैं. मेरे सीने में इसके साथ एक से बढ़ कर एक संगीत और झांकी की प्रस्तुति की गयी. इस दौरान पूरा वातावरण जय श्री राम, जय हनुमान के जयकारे से गुंजायमान हो रहा था. सुरक्षा को लेकर थानाध्यक्ष राजेश कुमार सशस्त्र बलों संग तय रुट चार्टों पर मुस्तैद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >