विधानसभा चुनाव: दिव्यांग मतदाता की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए निकली सुगमता एक्सप्रेस

विधानसभा चुनाव: दिव्यांग मतदाता की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए निकली सुगमता एक्सप्रेस

– दिव्यांग मतदाताओं को करेंगे जागरूक कटिहार जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी के निर्देश पर स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत पीडब्ल्यूडी कोषांग की ओर से बुधवार को दिव्यांग मतदाता जागरूकता कार्यक्रम सुगमता एक्सप्रेस को बुनियाद केन्द्र, कटिहार सदर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. सुगमता एक्सप्रेस के माध्यम से दिव्यांग मतदाताओं को जागरूक करने के लिए उनके बीच मतदान केन्द्रों पर उपलब्ध सुविधाएं यथा व्हीलचेयर एवं स्वंयसेवकों की उपलब्धता, साईनेज, शेड, पीने का पानी इत्यादि की उपलब्धता से संबंधित जानकारी व मतदान के महत्व को ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं के बीच पहुंचाने के लिए सुगमता एक्सप्रेस कटिहार अंतर्गत विभिन्न स्थलों पर भ्रमण करेगी. मौके पर दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग के सहायक निदेशक यसस्वी ने कहा कि मतदान केंद्र पर दिव्यांग मतदाता को मतदान के दौरान किसी तरह की परेशानी नहीं हो. इसकी पूरी व्यवस्था की जा रही है. मतदाता जागरूकता अभियान के दौरान कटिहार जिला की पीडब्ल्यूडी आईकॉन पिंकी कुमारी के अलावा बुनियाद केन्द्र व सामाजिक सुरक्षा के कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >