मनिहारी. संकुल संसाधन केन्द्र उच्च माध्यमिक विद्यालय बाघमारा की ओर से मशाल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. उमवि कुलीपाड़ा गांधीटोला में इसका आयोजन हुआ. उमावि बाघमारा, उमवि पटनी महेशपुर, उमवि कुलीपाड़ा स्कूल के छात्र व छात्राओं ने अपने-अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया. विद्यालय शिक्षा समिति अध्यक्ष रोहित पासवान व समाजसेवी दुखा पासवान ने सफल प्रतिभागी को मेडल व प्रशस्ति पत्र दिया. संचालक काशीराम, समन्यवक बद्री रजक, नोडल शिक्षक जीवन राही, त्रृषि कुमार, संजय मंडल, सुगंधा कुमारी, सनातन पंडित, उमवि कुलीपाड़ा शिक्षक पुष्पलता गोप, नुतन कुमारी, रितिका कुमारी, काजल कुमारी, निक्की कुमारी, आरजू आफाक, सद्दाम हुसैन, बबीता कुमारी, रसोईया मंटू पासवान, सुशीला, रूकमिणी, गुरूदेव कापडी आदि ने प्रतियोगिता सफल करने में अहम भूमिका निभायी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
