मनिहारी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभाषपा ) प्रत्याशी सचिन कुमार मूर्मू ने विधानसभा चुनाव से अपना नाम वापस ले लिया है. सुभाषपा प्रत्याशी ने एनडीए प्रत्याशी जदयू शंभु सुमन का समर्थन किया है. एनडीए प्रत्याशी शंभू सुमन ने स्वागत किया. मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, नगर जदयू अध्यक्ष प्रकाश मौआर, लोजपा नेता विनोद सिंह, रूपक गुहा, आशीष बलिदानी, बालेश्वर सिंह, राम यादव, चंदन रजक, राजा यादव, जयप्रकाश यादव आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
