बारसोई में ईद व रामनवमी को ले अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित

बारसोई में ईद व रामनवमी को ले अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित

– शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने पर दिया गया जोर बारसोई आगामी ईद पर्व एवं श्री रामनवमी को लेकर बुधवार को अनुमंडल सभागार में अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता अनुमंडल अवर निर्वाचन पदाधिकारी विवेक कुमार ने की. दोनों प्रमुख पर्वों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसी भी तरह की अफवाह या असामाजिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. पर्व में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था एवं निगरानी के निर्देश दिए गए. नगर पंचायत ईओ रजनीश कुमार ने सफाई एवं पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने का आश्वासन दिया. वहीं जनप्रतिनिधियों ने भी प्रशासन को सहयोग करने तथा आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की. मुख्य पार्षद प्रतिनिधि रिंकू सिंह, उपमुख्य पार्षद प्रमोद कुमार साह, लोजपा नेता सागर साह, अब्दुल बदूद, जदयू प्रखंड अध्यक्ष गौतम कुमार बाउरी, कांग्रेस नेता अब्दुल कादिर, वार्ड पार्षद रोहित भगत, धर्मेंद्र सिंह, भाजपा नेता पिंटू यादव आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >