प्रतिभा सम्मान: मैट्रिक व इंटर में बेहतर अंक लाने वाले छात्र-छात्राएं होंगे सम्मानित

प्रतिभा सम्मान: मैट्रिक व इंटर में बेहतर अंक लाने वाले छात्र-छात्राएं होंगे सम्मानित

– 22 जून को कटिहार मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में होगा सम्मान समारोह का आयोजन प्रतिनिधि, कटिहार जिले के मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने और उनकी उपलब्धियों को सार्वजनिक मंच पर सराहने के उद्देश्य से प्रभात खबर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 22 जून को कटिहार मेडिकल कॉलेज स्थित ऑडिटोरियम में दिन के 10 बजे से प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन कर रही है. यह समारोह जिले के उन छात्र-छात्राओं को समर्पित है. जिन्होंने विभिन्न बोर्ड परीक्षाओं में उल्लेखनीय प्रदर्शन कर राज्य, जिला और अपने परिवार का नाम रोशन किया है. प्रतिभा सम्मान समारोह का मूल उद्देश्य शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त कर चुके विद्यार्थियों को सम्मानित करना और उनके आत्मविश्वास को सशक्त करना है. यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके माता-पिता, शिक्षकों और विद्यालय प्रबंधन के लिए भी गर्व और प्रेरणा का अवसर प्रदान करता है. जो छात्र समारोह में शामिल होने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं कर पाते है. वैसे छात्र 22 जून को कटिहार मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में पूर्वाह्न 9:00 बजे पहुंच कर अपना रजिस्ट्रेशन काउंटर पर कर सकते है. पूर्व में रजिस्ट्रेशन करने वाले छात्र- छात्राएं एवं कार्यक्रम स्थल पर रजिस्ट्रेशन करने वाले छात्र-छात्राओं को समारोह में सम्मानित किया जायेगा. इन मेधावी छात्र-छात्राएं को मिलेगा मंच प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में 10 वीं-12वीं के बिहार बोर्ड, सीबीएसइ बोर्ड और आइसीएसइ बोर्ड के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जायेगा. सीबीएसइ और आइसीएसइ बोर्ड की 10वीं -12वीं की मुख्य परीक्षा में 90 प्रतिशत या इससे अधिक और बिहार बोर्ड में 75 प्रतिशत या इससे अधिक अंक जरूरी है. स्कूल प्रबंधन ऐसे विद्यार्थियों की सूची बना कर नीचे लिखे मेल आइडी पर भेज दें. साथ ही संबंधित कक्षा में निर्धारित प्राप्तांक वाले छात्र छात्राओं को सूचित किया गया है कि वह अपना मार्क शीट के माध्यम से स्वयं भी रजिस्ट्रेशन कर सकते है तथा निर्धारित तिथि को पूर्वाह्न 9.00 बजे तक मार्क शीट व आधार कार्ड की छायाप्रति के साथ कार्यक्रम पहुंचे. ऐसे करें रजिस्ट्रेशन प्रतिभा सम्मान समारोह में भागीदारी के लिए पात्र छात्र-छात्राएं को रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है. रजिस्ट्रेशन के लिए प्रभात खबर के आधिकारिक इ-मेल brand.bhagalpur@prabhatkhabar.in पर मेल करें. छात्र या अभिभावक इस नंबर 9934891176 पर भी वाट्सएप या फोन कर जानकारी ले सकते हैं. विभिन्न स्कूलों ने अपनी विद्यार्थियों की सूची भेज दी है. जिन विद्यालयों ने अब तक बच्चों की सूची नहीं भेजी है, वे विद्यालय के ऑफिशियल मेल से बच्चों की सूची भेज दें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >