जल संचयन को लेकर छात्रों को किया जागरूक

जल संचयन को लेकर छात्रों को किया जागरूक

डंडखोरा उत्क्रमित मध्य विद्यालय संगत टोला में इको क्लब द्वारा बुधवार को वर्षा जल संरक्षण कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों को जल संचयन के प्रति जागरूक किया. बच्चों ने वर्षा जल संचयन मॉडल बना कर जहां प्रदर्शन किया. पानी बचाने के उपायों पर कई पेंटिंग बनायी गयी. विद्यालय के प्रधानाध्यापक लालबिहारी पासवान की देखरेख में जल संरक्षण को लेकर आयोजित कार्यक्रम में इको क्लब की नोडल शिक्षिका ज्योति कुमारी ने छात्रों को पानी को बचाने की कई आदतों के संबंध में बताया. जल संरक्षण के माध्यम से पानी की बर्बादी को रोकना भविष्य के लिये जल उपलब्धता सुनिश्चित करना है. वर्तमान समय मे सभी को अपने दैनिक जीवन मे पानी बचाने की आवश्यकता है. उन्होंने यह भी कहा कि तालाबों व नदियों में कचरा नही फेकना चाहिए. छात्रों को इस संबंध में अपने अपने घर के लोगों को बताने के लिये प्रेरित किया गया. बच्चों ने वर्षा जल संचयन मॉडल और कई पैंटिंग बनाकर जल संचयन करने के तरीकों की जानकारी दी. प्रधानाध्यापक ने ””जल है तो कल है”” जैसे संदेशों को जन-जन तक फैलाने की अपील की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >