डीएस कॉलेज में जिले के नौ महाविद्यालयों के विद्याथियों ने दी पार्ट टू स्पेशल परीक्षा

डीएस कॉलेज में जिले के नौ महाविद्यालयों के विद्याथियों ने दी पार्ट टू स्पेशल परीक्षा

– शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त माहौल में हुई पहले दिन की परीक्षा प्रतिनिधि, कटिहार पूर्णिया विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ एके पांडेय ने 24 फरवरी को जारी रिवाइज्ड सेंटर लिस्ट के अनुसार डीएस कॉलेज में डिग्री पार्ट टू 2025 की स्पेशल परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त माहाैल में हुई. मालूम हो कि 19 फरवरी को जारी परीक्षा के लिए केन्द्रों की सूची पूर्णिया के दो कॉलेजों में जिले के सभी कॉलेजों के छात्र- छात्राओं के लिए परीक्षा देने के लिए जारी किया गया था. छात्रों की परेशानी को देखते हुए बाद में इसमें सुधार करते हुए 24 फरवरी को नये तरीके से केन्द्रों की सूची जारी कर जिले के सभी नौ महाविद्यालयों के छात्र- छात्राओं के लिए डीएस कॉलेज में परीक्षा केन्द्र बनाया गया. जहां गुरूवार को आरडीएस कॉलेज सालमारी, केबी झा कॉलेज, बीडी कॉलेज बारसोई, बीएम कॉलेज बरारी, बलरामपुर कॉलेज बलरामपुर, डीएस कॉलेज, एसआरसीडी कॉलेज, आरवाई कॉलेज मनिहारी के छात्र- छात्राओं ने पहले दिन की परीक्षा में शामिल हुए. डीएस कॉलेज के परीक्षा नियंत्रक डॉ कुलभूषण मौया ने बताया कि परीक्षा दोनों पाली में हुई. पहली पाली में विज्ञान संकाय से संबंधित विषय था. जहां करीब दो सौ छात्र- छात्राओं ने भाग लिया. दूसरी पाली में भी करीब दो सौ छात्र- छात्राओं ने राजनीति विज्ञान, इतिहास, उर्दू, अर्थशास्त्र, गणित, भूगोल, संस्कृत की परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त माहौल में दी. कुल मिलाकर पहले दिन दोनों पाली से करीब चार सौ छात्र छात्राएं स्पेशल परीक्षा पार्ट टू में शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >