कुरसेला सुरेश्वर नगर देवीपुर कुरसेला स्थित प्लस टू सुतारा मेंहीं मिशन स्कूल में रविवार को तरंग द फन एण्ड फूड फेस्टिवल मनाया गया. उद्घाटन विद्यालय के निदेशक प्रभात कुमार सिंह, निदेशिका पूनम प्रभात, प्राचार्य सत्यजीत सिंह ने किया.निदेशक, निदेशिका ने स्टालों का निरीक्षण कर व्यंजन का आनंद लिया. दोनों ने नृत्य संगीत का आनंद लिया. मल्टी युटिलिटी हाॅल में मेला सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक चला. मेला में लगाये स्टालों पर मोमो, चाट, चाउमिन, बर्गर, रोल, फ्रेंच-फ्राय, पानी पुड़ी, दहीवड़ा, मंचूरियन, जूस, आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक आदि शामिल था. छात्र-छात्राओं व उसके अभिभावकों ने आनंद लिया. जपिंग झुला व नृत्य संगीत के कार्यक्रम में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर मनोरंजन किया. आयोजन को लेकर छात्र छात्राएं उत्साहित देखे. निदेशक प्रभात कुमार सिंह व निर्देशिका पुनम प्रभात ने कहा कि इस तरह के आयोजन से छात्र छात्राओं का ज्ञानवर्धन और उत्साह बढ़ता है. मेला आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक शिक्षकाएं व कर्मियों ने योगदान निभाया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
