कोढ़ा स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर पंचायत कोढ़ा के गोरगामा क्षेत्र में बनाये गये समुदाय शौचालय अब उपेक्षा की भेंट चढ़ चुका है. लाखों रुपये खर्च कर तैयार किये गये शौचालय न तो उपयोग में आ रहे हैं, न ही इनकी देखरेख की जा रही है. स्थिति यह है कि कई जगह ग्रामीणों ने इन जर्जर हो चुके शौचालयों में पुवाल भर दिया है. ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण के कुछ समय बाद ही शौचालयों में सफाई व रखरखाव की व्यवस्था ठप हो गयी. पानी की टंकी व नल खराब पड़े हैं. ग्रामीणों ने बताया कि जिम्मेदार विभाग द्वारा अगर समय-समय पर साफ-सफाई व मरम्मत कराई जाती, तो आज यह स्थिति नहीं होती. शौचालयों के अनुपयोगी हो जाने से सरकार की स्वच्छता योजना पर सवाल उठ रहे हैं. स्थानीय लोगों ने नगर प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द शौचालयों की मरम्मत कर उन्हें उपयोगी बनाया जाय.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
