सौतेले बेटे ने मां को मार कर गंभीर रूप से किया घायल

पीड़ित मां ने बेटे के खिलाफ दर्ज करायी प्राथमिकी

अमदाबाद. प्रखंड के उत्तरी करीमुल्लापुर पंचायत के प्राणपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर सौतेले बेटे ने मां को मार कर गंभीर रूप से घायल कर देने का मामला सामने आया है. मारपीट में घायल पीड़ित महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमदाबाद में इलाज कराया गया. मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित प्रमिला देवी ने बताया कि मेरे सौतेले बेटा के साथ जमीनी विवाद चल रहा है. मंगलवार को मेरा सौतेला बेटा नयन कुमार मंडल व उसकी पत्नी ब्यूटी देवी मुझे मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है. उन्होंने बताया कि मामूली बात को लेकर मेरा सौतेला बेटा मुझे मारपीट कर दिया है. मेरा सौतेला बेटा नयन कुमार मंडल व चयन मंडल खेत में लगे बांस काट रहा था. बांस कटने के बाद मेरे चापाकल का पर्दा वाले टाटी पर गिर गया. इसे को लेकर मैं कहीं की बस धीरे-धीरे खींचना ताकि मेरा पर्दा का टाटी नहीं टूटे. इसी बात को लेकर उक्त दोनों भाई मिलकर मुझे मारपीट करने लगे. पीछे से मेरा सौतेला बेटा नयन मंडल की पत्नी भी आकर मुझे मारपीट करने लगी है. इस समय बुरी तरह घायल हो गई हूं. उन्होंने बताया कि मामले को लेकर अमदाबाद थाना में आवेदन देने की तैयारी कर रही हूं. उधर सौतेले बेटे ने भी अपनी सौतेली मां पर मारपीट करने व दांत काटने का आरोप लगाया है. उन्होंने बताया कि मेरी सौतेली मां प्रतिमा देवी हम लोगों के साथ बराबर अभद्र भाषा का प्रयोग करती रहती है. खेत से बांस काटने पर बेवजह उन्होंने हमारे साथ मारपीट करने लगी. मामले को लेकर सौतेली मां बेटे ने अमदाबाद थाने में आवेदन देने की तैयारी कर रहे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >