सुपर ओवर में एस एंड टी ने कमर्शियल व मैकेनिकल ने पर्सनल को हराया

सुपर ओवर में एस एंड टी ने कमर्शियल व मैकेनिकल ने पर्सनल को हराया

कटिहार रेलवे फील्ड में आयोजित डीआरएम कप टूर्नामेंट 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट का मुकाबला शुक्रवार को एस एंड टी और कमर्शियल के बीच खेला गया. इन दोनों के बीच हुई टॉस में कमर्शियल ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. निर्धारित 20 ओवर के के खेल में 104 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी. दिए रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एस एंड की टीम ने 20 के खेल में 104 रन ही बना पायी. दोनों के बीच मैच ड्रॉ हो गया. समिति एवं अंपायर के निर्देश पर एक ओवर सुपर ओवर का गेम कराया गया. एसएनटी ने बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट गंवाकर 6 रन बनाया. जवाब में उतरी कमर्शियल की टीम ने छह गेंद में तीन रन ही बना पायी. इस तरह एस एंड टी की टीम विजय हुई और एस एन टी के रवी शंकर दास 4 ओवर दो विकेट 9 रन देकर मैन ऑफ द मैच रहे. दूसरा मुकाबला मैकेनिकल बनाम पर्सनल के बीच खेला गया. पर्सनल की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. मैकेनिकल टीम की सभी गेंदबाजी के कारण पर्सनल की टीम के खिलाड़ी मैदान में टिक नहीं पाये. जिसका परिणाम रहा की 17 वें ओवर में महज 62 रन बनाकर आल आउट हो गयी. जवाब में उतरी मेकेनिकल टीम ने 10 वे ओवर में ही लक्ष्य हासिल किया. मेकेनिकल टीम विजय हुई. सुमित यादव 4 ओवर 15 रन 3 विकेट लेकर मैन ऑफ़ द मैच रहे. इंस्ट्रूमेंट में कोमेंट्री अमित सागर ने किया और उनका साथ देने रितेश ठाकुर और सौरभ घोष ने दिया. कमेटी सदस्य राकेश रंजन, वेद, पीपू, विवेका, बुबली, संजीव, पिंटू, सोनू, संतोष, सतीश, गौतम, विक्रम, अजीत आदि की भी भूमिका अहम रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >