कटिहार जिले के विभिन्न विद्यालयों में पदस्थापित 100 से अधिक विशिष्ट शिक्षकों को पिछले तीन माह से वेतन नहीं मिला है. कई शिक्षकों ने बताया कि वे लोग विशिष्ट शिक्षक के रूप में जब योगदान किये थे तो उस समय विभागीय दिशानिर्देश के आलोक में रिपोर्टिंग करनी थी. पर वह रिपोर्टिंग विभागीय निर्देश के आलोक में नहीं हुई है. जिसका खामियाजा विशिष्ट शिक्षकों को भुगतना पड़ रहा है. ऐसे शिक्षक इन दिनों शिक्षा स्थापना के कार्यालय का चक्कर लगा रहे है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
