कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र के 11 पंचायतों में एक साथ विकास शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याओं का समाधान कराया. विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की. शिविर की अगुवाई प्रखंड विकास पदाधिकारी ने की. शिविरों में ग्रामीणों के लिए विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए थे. जहां उन्होंने जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, नल-जल योजना, वृद्धावस्था पेंशन, राशन कार्ड, ई-श्रम कार्ड, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, दिव्यांग कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, भूमि बंदोबस्ती एवं अन्य योजनाओं से संबंधित आवेदन दिये. कई मामलों का समाधान मौके पर ही कर दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
