कुरसेला थाना पुलिस ने संध्या गश्ती के दरम्यान गुप्त सूचना पर कटरिया पिकेट के पास से बाइक सवार की तलाशी में चालीस लीटर देशी शराब बरामद किया है. पुलिस ने शराब की बरामदगी करते हुए बाइक सवार गौरव यादव पिता बीर बहादुर यादव नवगछिया पुलिस जिला के रंगरा थाना क्षेत्र के सधवा ग्राम निवासी को गिरफ्तार किया है. पुलिस शराब तस्करी में प्रयोग में लाये गये बाइक को जब्त किया है. बताया गया बाइक सवार शराब प्लास्टिक के उजले रंग के जार में शराब तस्करी के लिये ले जा रहा था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
