कटिहार उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर उत्पाद विभाग की टीम ने कटिहार- मनिहारी मुख्य मार्ग स्थित बनाये गये चेकपोस्ट पर चेकिंग के दौरान बुधवार की सुबह एक बाइक से 8 लीटर शराब बरामद कर तस्कर को गिरफ्तार किया है. विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उत्पाद विभाग की टीम ने मनिहारी चेक पोस्ट पर वाहन चेकिंग अभियान चलाकर एक शराब तस्कर विद्यानंद कुमार सिंह पिता स्व सुबोध सिंह नवाबगंज वार्ड 04 थाना मनिहारी निवासी को गिरफ्तार कर उसकी बाइक जब्त कर ली. उत्पाद अधीक्षक सुभाष सिंह ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की धारा के तहत कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
