तीस लीटर देशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार कर जेल भेजा

तीस लीटर देशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार कर जेल भेजा

बरारी एसपी के निर्देश पर मद्य निषेध अभियान में बरारी थाना के सेमापुर ओपी थानान्तर्गत गुप्त सूचना पर तीस लीटर देशी शराब के साथ एक को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष हरि प्रसाद यादव ने बताया कि प्राथमिकी अभियुक्त गोविंद कुमार, टप्पू दियारा सेमापुर को 30 लीटर देशी शराब के साथ घर से गिरफ्तार जेल भेजा गया. दूसरे मामले में बरारी के थाना अंतर्गत प्राथमिकी अभियुक्त बैजनाथ सिंह, साकिन महादेवगंज थाना मुफ्फसिल जिला साहेबगंज एवं सुनील महतो, गड़ी घाट, थाना मनसाही को शराब पीने के आरोप में दुर्गापुर ढाला से गिरफ्तार मद्य निषेध अधिनियम के तहत जेल भेजा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >