28 लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

28 लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

कटिहार उत्पाद विभाग की टीम ने नगर थाना क्षेत्र के नया टोला में छापेमारी कर 28.125 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्पाद विभाग के प्रभारी अधीक्षक आर्यन राज के नेतृत्व में मद्य निषेध की टीम ने शहर के नगर थाना क्षेत्र में अब्रुद्दीन मध्य विद्यालय के समीप छापेमारी कर निखिलेश कुमार दास को 28.125 लीटर अवैध विदेशी शराब के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. दूसरी टीम द्वारा ड्रोन छापामारी में एक अभियुक्त को अवैध चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया है. उत्पाद निरीक्षक ने बताया कि इस संदर्भ में अलग-अलग दो कांड दर्ज कर गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >